बिहार

8 साल के बच्चे को लेकर विवाहिता फरार, परिजन परेशान

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): परसा बाजार थाना क्षेत्र के टरवा गांव से एक विवाहिता महिला अपने 8 साल के बेटे के साथ फरार हो गई। घटना के बारे में जब घरवालों को जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। विवाहिता महिला नीलम देवी अपने साथ गहने जेवरात पासबुक आदि अन्य कागजात भी लेकर भागी है। विवाहिता के ससुर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उनका छोटा बेटा सिपु सिंह की पत्नी नीलम देवी उनके आठ साल के पोता शुभम को लेकर कहीं भाग गई। इस घटना की जानकारी उन्हें मंगलवार को देर शाम बेटे सिपु सिंह ने दिया। फरार महिला नीलम देवी की शादी उनके बेटे सिपु सिंह के साथ करीब तेरह साल पहले हुई थी । फरार महिला अपने बड़े बेटे दस साल के शंकर को यही छोड़ गई है जो अपने माँ और भाई के अचानक घर से चले जाने से रोते रोते परेशान हाल है । पीडित परिवार अब इस मामले में परसा बाजार थाना जाकर मामला दर्ज कराने की तैयारी में जुटा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी

error: