बिहार

गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई: 2000 लीटर देशी शराब बरामद, 5 गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दीघा टीओपी क्षेत्र अंतर्गत जेपी सेतु के पास गंगा दियारा इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने कुल 40 जूट एवं प्लास्टिक के बोरे से करीब 2000 (दो हजार) लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की है।

Advertisements
Ad 1

जानकारी के अनुसार, प्रत्येक बोरे में लगभग 50-50 लीटर शराब भरी हुई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब ढुलाई में प्रयुक्त एक नौका को इंजन सहित जब्त किया गया है। दीघा टीओपी प्रभारी एसआई सद्दाम हुसैन ने बताया कि जब्त की गई शराब, गिरफ्तार अभियुक्तों एवं नौका को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु दीघा थाना को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: