बिहार

दीघा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई : 171.05 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दीघा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर 171.05 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 09 जुलाई 2026 को दीघा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के भंडारण एवं कारोबार की सूचना मिलने पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की गई और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब का नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है। इस पूरे मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-02), पटना कोमल मीणा ने अपनी बाइट में दी।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 23 शिकायतें

प्रखंड स्तरीय अभिसरण कार्य योजना को लेकर एसडीएम शेखपुरा ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेखपुरा के महसार में नल-जल योजना फेल, डीएम ने लिया जायजा, संवेदक पर गिरेगी गाज

error: