जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जहानाबाद पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 31 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस ने कांड एवं वारंट से जुड़े कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, शराबबंदी कानून के तहत चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब बरामद की। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 49,000 रुपये का वाहन जुर्माना भी वसूला। जहानाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
