बिहार

एनएमसीएच में CFD-26 के तहत सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, छात्रों ने बांधा समां

पटना, रॉबीन राज। नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में CFD-26 के अंतर्गत एक शानदार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की प्रतिभा ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ.(प्रो.) उषा कुमारी एवं अधीक्षक डॉ.(प्रो.) रश्मि प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति के सचिव एवं अध्यक्ष डॉ.(प्रो.) आर.आर. दास सहित कई वरिष्ठ प्रोफेसर भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंगारंग नृत्य और गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण डॉ.(प्रो.) आर.आर. दास और उनकी एमडी छात्रा डॉ. शीतल का युगल गीत रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस आयोजन में एनएमसीएच के पूर्व छात्रों की भी बड़ी भागीदारी रही। साथ ही प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दिवाकर तेजस्वी और डॉ. अविनाश सहाय ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम में 700 से अधिक शिक्षक और छात्रों ने भाग लिया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ रात्रिभोज का भी आनंद उठाया।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: