बिहार

धूमधाम से विसर्जित की गई मां काली की प्रतिमा, भव्य स्वागत व आरती

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): मां काली की तीनों प्रतिमाओं का आज विसर्जन धूमधाम से किया गया. जिसमे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विर्सजन शोभायात्रा में भाग लिया और मां काली की जयकारे लगाते हुए आगे की ओर बढ़ रहे थे. पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था. वहीं इसके उपरांत बम-बम शिव लहरी सेवा समिति द्वारा मां काली की भव्य रूप से स्वागत कर उनकी आरती उतारी गई.

सबसे पहले सोनार टोली की मां काली का भव्य स्वागत माता को चुनरी के साथ माल्यार्पण एवं भव्य आरती होते ही वहां उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के जयकारे से संपूर्ण पटना सिटी भक्तिमय माहौल में गूंज उठा. उसके बाद सदर गली व गुरहट्टा कि भी मां काली की प्रतिमा का स्वागत और भव्य आरती के साथ किया गया. इस मौके पर अध्यक्ष प्रेम वर्मा, शंभू राज, मनीष चंद्रवंशी, गौरव सोनी, जोगी सिंह, संजय अलबेला, विपिन सिंह, तनु कुमार, सोनू कुमार, भोलू कुमार, राहुल सोनी आदि मौजूद रहें।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: