बिहार

लोकहित अधिकार पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में संभावित उम्मीदवारों को लेकर की बैठक

पटना, अजित। आज लोकहित अधिकार पार्टी के तत्वाधान में लालगंज विधान सभा (जिला वैशाली) के 2025 के भावी उम्मीदवार के संदर्भ में सराय बाजार में क्षेत्र के गणमान्य समाजिक प्रबुद्ध जनों की बैठक चंद्रभानू गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से एक स्वर में वैश्य शिरोमणि स्व छट्ठूलाल साह के पौत्र शिक्षित युवा मृत्युंजय कुमार के नाम का समर्थन किया।

मृत्युंजय कुमार के अधिकारिक तौर पर लालगंज विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी के रूप में मनोनयन पत्र 31 मार्च को पटना में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रेस वार्ता कार्यक्रम में दी जाएगी। आज की बैठक में मुख्य अतिथि स्वरूप शिक्षाविद गुरूदेव श्री प्रेम ,राष्ट्रीय संरक्षक लोकहित अधिकार पार्टी सहित गणमान्य लोगों में अजय कुमार,ललित कुमार,संतोष साहु,शिक्षाविद चंदन कुमार, सावन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। 24/03/24को लोकहित अधिकार पार्टी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह सह महिला कार्यकर्ता का आयोजन सराय में करने का निर्णय लिया गया.

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: