बिहार

श्राद्ध के लिए और घायल रमेश भुईयां को ईलाज के लिए आर्थिक मदद किए लोजपा के प्रदेश महासचिव- प्रमोद कुमार सिंह

मदनपुर(प्रमोद कुमार सिंह): प्रखंड के नीमा आंजन पंचायत के सुदरवर्ती गांव चरईया ( मुड़गड़ा) से विगत 05 मई को देव प्रखंड के बेलसारा गांव बारात गया था इसी क्रम में दरवाजा लगते समय डी. जे. बज रहा था उसी समय विडिओ बनाने को लेकर बेलसारा के लोग हंगामा शुरू कर दिए दरवाजा लगने के बाद बेलसारा गांव के वार्ड सदस्य के नेतृत्व में आठ दस लोग लाठी डंडा लेकर आये और गोलू भुईयां पिता राजाराम भुईयां और रमेश भुईयां पिता कामता भुईयां को मारने लगे भागने के क्रम में गोलू गिर गया जिससे डी. जे. वाला गाड़ी उसपर चढ़ कर पार गया और रमेश को लाठी डंडा और पत्थर से मारा और मरा समझकर फेंक दिया मालूम चला तो चरईया के लोग दोनों को लेकर देव अस्पताल ले गए

वहां से रेफर करने पर सदर अस्पताल औरंगाबाद ले गए जिसमें गोलू को पटना रेफर किया गया रास्ते में विक्रम पहुँचने पर मौत हो गया और रमेश घायल है सर में काफी चोट है। सुचना पाकर लोजपा प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने चरईया गांव जाकर दोनों के परिवार से मिला एवं मृतक के परिवार को श्राद्ध के लिए आर्थिक मदद किया और घायल रमेश भुईयां को ईलाज के लिए आर्थिक मदद किया और औरंगाबाद सदर अस्पताल जाकर सी.टी. स्कैन कराने का सलाह दिया

Advertisements
Ad 1

साथ ही चरईया गांव के बुधन भुईयां के पत्नी का दर्जी बिगहा मोड़ पर सड़क दुर्घटना मे कुछ दिन पहले मौत हो गया था उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दिया एवं सड़क दुर्घटना में मिलने वाली सरकारी राशि दिलवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर प्रो. संतोष सिंह, विनय कुमार सिंह, बिपिन कुमार सिंह, मनीष राज सिंह, निखिल कुमार सिंह, सुनील सिंह, सुर्यदीप यादव, महेंद्र सिंह ( सरपंच, नीमा आंजन), टिंकु जी (पैक्स अध्यक्ष, नीमा आंजन), दिलीप सिंह (आंजन), धनंजय सिंह, संजय सिंह, दिलीप सिंह, रामाकांत सिंह, शैलेन्द्र यादव, पंकज पासवान एवं चरईया के सभी ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: