पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक सेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 67 के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, बच्चों के बीच चॉकलेट और मिठाइयां वितरित की गईं। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी लाभार्थियों को दी गई।
मियां टोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 101 पर सुपरवाइजर बेबी कुमारी, सेविका सुनैना देवी और सहायिका रेणु देवी की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह किला रोड आंगनबाड़ी केंद्र, मथनी तल और भीतरी बेगमपुर सहित विभिन्न केंद्रों पर भी सेविका, सहायिका एवं लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और लाभार्थियों के बीच मिठाइयां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में वार्ड 67 के पार्षद मनोज कुमार उर्फ मुन्ना जायसवाल, विनय कुमार बिट्टू, महेश पासवान, पिंकी कुमारी, आदित्य कुमार, दिलीप शर्मा, मुन्नी विश्वकर्मा, जगन्नाथ शर्मा, संतोष जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
