बिहार

भगवान श्री राम को समर्पित भजन गीत का लोकार्पण

पटनासिटी, (न्यूज क्राइम 24) मंगलवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के विशेष अवसर पर पटना सिटी स्थित जल्ल वाले महावीर मंदिर में संगीतकार अमर विश्वकर्मा, लेखक, गीतकार, भजन गायक मोनीत राज द्वारा रचित व गायन भगवान श्री राम को समर्पित भजन गीत का लोकार्पण फिल्म अभिनेता संजय शर्मा, रावण वध में राम की रूप सजा धारण किए कलाकार आलोक चोपड़ा ने किया।

लोकार्पण समारोह में चंद्र प्रकाश तारा, मोहन, बालाजी, निखिल, मंदिर के पुजारी समेत अन्य राम भक्त उपस्थित थे। इस मौके पर गायक मोनीत राज ने कहा कि ‘राम राम राम बसे हैं दिल में, राम नाम होता है होंटो पर.., राम राम बसे हैं दिल में, राम नाम होता है मन में, चलो अयोध्या धाम प्रभु राम से मिलने..लोगों को खूब पसंद आएगी। मोनीत ने कहा की आगे भी श्रीराम पर आधारित कई भक्ति गीत श्रद्धालु भक्तों को सुनने को मिलेगी जिसकी रिकॉर्डिंग चल रही है।

Related posts

डॉ. इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का हिंदी और उर्दू में किया अनुवाद, सुचिता सिंह ने दी बधाई

विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम का पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक