बिहार

स्व. सत्येंद्र कुशवाहा की 7वीं स्मृति दिवस श्रद्धा सुमन के साथ मना

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) स्व. सत्येंद्र कुशवाहा की 7वीं स्मृति दिवस श्रद्धा सुमन के साथ विद्यापति भवन में मना। आरंभ में स्वर्गीय सत्येंद्र कुशवाहा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि सत्येंद्र कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने परिश्रम और कर्तव्य निष्ठा के वल पर एक ऊंचाई हासिल किया था। विधान पार्षद और यूपी के सह चुनाव प्रभारी रहे स्वर्गीय कुशवाहा की विचारधारा भारत माता के प्रति समर्पित थी। आज जरूरत है उनके विचारधारा को जीवन में उतरने की। शनिवार को सत्येंद्र कुशवाहा विचार मंच के तत्वावधान में विद्यापति भवन में स्वर्गीय कुशवाहा की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित ‘सार्वजनिक जीवन में युवाओं की भागीदारी’ विषयक परिचर्चा को संबोधित करते हुए श्री यादव नियुक्त बातें कहीं।

नंदकिशोर यादव ने सत्येंद्र कुशवाहा के संघर्ष और पार्टी के प्रति समर्पण की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सत्येंद्र कुशवाहा के पुत्र विनीत कुशवाहा को पार्टी के मुख्य धारा से जोड़ने की बात कहते हुए सत्येंद्र कुशवाहा के विचारधारा को आगे बढ़ने पर बोल दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने सत्येंद्र कुशवाहा का निधन समाज और पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता को खोया है। उन्होंने अपने परिश्रम क्षमता के बल पर अपनी पहचान बनाई थी। बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने कुशवाहा के साथ दो दशक से अधिक अपने संबंधों पर प्रकाश डाला।

Advertisements
Ad 2
Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्येंद्र कुशवाहा विचार मंच के अध्यक्ष और स्वर्गीय कुशवाहा के पुत्र विनीत कुशवाहा ने अपने पिता के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दुहराया। पटना साहिब के सांसद रवि शंकर प्रसाद ने सत्येंद्र कुशवाहा के साथ पार्टी के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया। विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधायक संजीव चौरसिया, मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी, पूर्व डिप्टी मेयर संतोष मेहता, पूर्व डिप्टी मेयर रूप नारायण मेहता, स्व. सत्येंद्र कुशवाहा की पत्नी सुलेखा देवी, पुत्र विनीत कुशवाहा, पिंकी कुशवाहा, वार्ड पार्षद विनोद कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कि। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता आए थे।

Related posts

सनातन संस्कृति सद्भाव का देता है संदेश : नंद किशोर यादव

सर्दी का सितम रहेगा जारी, 27 को बारिश की संभावना!

पटना एम्स में पहली बार हुआ किडनी ट्रांसप्लांट सफल