बिहार

लहसुना पुलिस ने 39 लीटर महुआ शराब जब्त किया, दो गिरफ्तार!

लहसुना, (न्यूज़ क्राइम 24) लहसुना थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर कुल 39 लीटर महुआ शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उस्मान चक मुसहरी से 17 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, वहीं ग्राम चपोर मुसहरी स्थित चोला मांझी के घर से 22 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इस दौरान अभि और चोला मांझी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisements
Ad 1

थानाध्यक्ष खुशबु खातून ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: