बिहार

खादी एक वस्त्र ही नही है, एक विचार भी है : रविशंकर प्रसाद

पटना, न्यूज क्राइम 24। पटना साहिब सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद जी, आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर गांधी मैदान,पटना में स्थित गांधी जी की प्रतिमा के पास आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर पूज्य बापू को प्रणाम किया तथा इस कार्यक्रम के पश्चात श्री प्रसाद , अपने संसदीय क्षेत्र के शास्त्रीनगर पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही श्री प्रसाद पटना के गांधी मैदान में खादी मॉल में जाकर खादी वस्त्रों की खरीददारी की | श्री प्रसाद ने कहा कि खादी भारत की हृदय में बसती है | नये सदर्भ में खादी को लोकप्रिय करने की अपेक्षा है | श्री प्रसाद ने कहा कि मुझे पटना के खादी मॉल में जाकर खादी की गुणवत्ता का परिचय मिला और यह जानकर प्रशंसा हुई कि बिहार में कितने प्रकार की खादी के वस्त्रों का प्रकार उपलब्ध है | श्री प्रसाद ने लोगो से अपील किया कि खादी के वस्त्रों की विक्रय को बढ़ाये ताकि इस क्षेत्र से जुड़े हजारों कारीगरों को रोजगार का नया अवसर मिलेगी और यही महात्मा गांधी जी की नई सेवा होगी।

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: