बिहार

बेउर थाने का टॉप-10 अपराधी जीतू उर्फ जीतू कुमार गिरफ्तार, चार संगीन मामलों में था वांछित

फुलवारीशरीफ, अजीत। बेउर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों में शामिल जीतू उर्फ जीतू कुमार को गर्दनीबाग स्थित कालीवाड़ी मंदिर के पीछे झोपड़ी से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ बेउर थाने में वर्ष 2021 में लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में चार मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को गुप्त सूचना मिली कि बेउर थाने का टॉप-10 अपराधी जीतू उर्फ जीतू कुमार गर्दनीबाग स्थित कालीवाड़ी मंदिर के पीछे एक झोपड़ी में बैठा हुआ है. सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक दानापुर-01 के नेतृत्व में बेउर थानाध्यक्ष अफसर हुसैन ने पुलिस टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की।

पुलिस टीम ने कालीवाड़ी मंदिर के पास स्थित झोपड़ी में छापेमारी कर जीतू उर्फ जीतू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित एतवारपुर, थाना परसा बाजार, पटना का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चार मामलों में था वांछित-

पुलिस के अनुसार, जीतू उर्फ जीतू कुमार के खिलाफ बेउर थाने में चार मामले दर्ज हैं. इनमें बेउर थाना कांड संख्या 371/21 में भारतीय दंड संहिता की धारा 411/34, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी)(ii)(बी) के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा बेउर थाना कांड संख्या 357/21 में धारा 392, कांड संख्या 359/21 में धारा 392 और कांड संख्या 369/21 में भी धारा 392 के तहत मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, इन मामलों में जीतू वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

विशेष टीम ने की कार्रवाई-

छापेमारी दल में बेउर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अफसर हुसैन, पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार राय, राहुल दास, विजय कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टॉप-10 अपराधी की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया है।

Related posts

चेन स्नैचिंग गिरोह का पटना पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार!

पटना वीमेंस कॉलेज में नवागंतुक MCA, PG एवं PGD विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम

जानीपुर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

error: