बिहार

एक दर्जन मामले में संलिप्त अभियुक्त केवल यादव गिरफ्तार, बसमतिया पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी

अररिया, रंजीत ठाकुर। बसमतिया थाना पुलिस को आज मिली बड़ी कामयाबी एक दर्जन मामले में संलिप्त अभियुक्त बेला वार्ड 08 निवासी केवल यदाव पिता स्व पुहुप लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया,जो पुलिस को चकमा देकर बर्षो से पुलिस गिरफ्त से बाहर था। जिसका पुलिस थाने में आपराधिक इतिहास रहा है। जिसपर थाना कांड संख्या-395/17 दिनांक-02 नवंबर 2017, 118/18 दिनांक-03 मार्च 2018, 212/19 दिनांक-02 अप्रैल 2019 एवं कांड संख्या-28/20 दिनांक-23/01/2020, 32/20 दिनांक-25 जनवरी 2020 तथा 317/23 दिनांक-09 जून 2023 के अलावे कांड संख्या-151/24 दिनांक-11मार्च 2024, 160/24 दिनांक-05 अप्रैल 2024 दर्ज है, जिसमें दर्जनों धाराएं लगी हुई है।

Advertisements
Ad 1

जैसे प्रतिबंधित नशीली पदार्थों का कारोबार, लूट,शराब तस्करी आदि कामों में संलिप्त होने की मामला दर्ज है। वहीं गिरफ्तार केवल यादव से थानाध्यक्ष अमर कुमार साह व डीएसपी मुकेश कुमार साह के द्वारा पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इस बाबत डीएसपी ने कहा गिरफ्तार केवल यादव पर दर्जनों मामला बसमतिया थाना में दर्ज जो बर्षों से फरार था अन्य थानों से भी संपर्क किया जा रहा है।

Related posts

लाइन डे पर पुलिस अधीक्षक ने सुनी जवानों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

छह महीने से थाना में धूल खा रही बरामद बाइक, पीड़ित ने उठाए पुलिस कार्यशैली पर सवाल

बिना गेट रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत!

error: