बिहार

जोगबनी रेलवे स्टेशन से बंदे भारत ट्रेन परिचालन को लेकरकटिहार रेल प्रबंधक ने किया निरक्षण, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

अररिया, रंजीत ठाकुर : कटिहार रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सोमवार को अररिया जिला अंतर्गत फारबिसगंज के भारत- नेपाल सीमा से सटे जोगबनी रेलवे स्टेशन पहुंच बारीकी से स्टेशन का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उस दौरान उन्होंने स्टेशन प्लेटफार्म , रनिंग रुम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीधे प्रबंधक रेलवे ट्रैक पर गए जिसका अवलोकन कर संबंधित रेलकर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बताया गया कि वन्दे भारत ट्रेन जोगबनी से चलना शुरू होना है इसी को लेकर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया गया है। साथ ही डीआरएम रनिंग रूम गये जहां रनिंग स्टाफ के रहने की व्यवस्था को देखा।

Advertisements
Ad 1

इसके अलावे रेलवे यार्ड में निर्माणाधीन पिट लाइन व वाशिंग शेड, रेलवे स्टेशन, यार्ड का जानकारी अधिकारियों से लिया और ससमय पूरा करने के लिये कई दिशा निर्देश दिया । निरक्षण के पश्चात प्रबंधक पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पिट लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है इसके निर्माण हो जाने के बाद कई ट्रेनें जोगबनी स्टेशन से खुलेगी। इसके अलावे स्टेशन रोड के जर्जर हालत ,जोगबनी शहर के आधे से अधिक आबादी को आने जाने की समस्या को देखते ओवर ब्रिज , चितपुर को नियमित और जोगबनी से जयपुर के लिए ट्रेन देने की मांग की गई । इस मौके पर सीनियर डीसीओ अमित सिंह , सीनियर डी एन टू शुभंकर , सीजीएस अक्षय कुमार , आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी , स्टेशन प्रबंधक कमल बास्की सहित कई रेलकर्मी मौजूद थे।

Related posts

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

error: