बिहार

कटिहार डीआरएम एसके चौधरी ने बथनाहा रेल जंक्सन का औचक निरीक्षण किया

अररिया(रंजीत ठाकुर): निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बथनाहा जंक्सन सहित बथनाहा जोगबनी तथा बथनाहा बिराटनगर रेल पटरी पर चल रहे कार्य को बारीकी से देखा तथा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए । वहीं उन्होंने यार्ड के विकास ,रेल प्लेटफार्म का विकास रेलवे परिसर का साफ सफाई सहित कई मामलों का जायजा लिया। जबकि उनके समक्ष रेल यार्ड में काम करने वाले मजदूरों की समस्या , पेयजल ,शौचालय ,विश्राम गृह सहित मामलों को रखा जिसे डीआरएम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया । वहीं उन्होंने अपने आने के उद्देश्य के विषय में बताया कि यह एक रूटीन वर्क है जिस क्रम में कटिहार जोगबनी के बीच पड़ने वाले रेलवे स्टेशन को देखा जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

वहीं उन्होंने बथनाहा बिराटनगर रेल लाईन परिचालन जल्द ही चालू होने की संभावना व्यक्त किया है । मौके पर उनके साथ सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार ,सीनियर डीसीएम सुधांशु कुमार , सीनियर डीएसटी एके सरण ,इरकॉन के एजीएम दीपक कुमार ,प्रोजेक्ट मैनेजर डी के परमार , बथनाहा स्टेशन मास्टर राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: