बिहार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नमन

पटना,  नरेश अग्रवाल : प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना के राजेन्द्र नगर रोड नं.-3 स्थित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विधायक संजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।

Related posts

बिहार की नई औद्योगिक निवेश नीति 2026 के लिए उद्योग विभाग और IIM बोधगया के बीच MoU

बिहार : PNB ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 1 करोड़, सीएम ने जताया आभार

पितृपक्ष मेला : श्रद्धालुओं को अतिथि देवो भव की भावना से दें सुविधा – सीएम सम्राट चौधरी

error: