बिहार

उत्तम स्वास्थ्य और आत्मरक्षा के लिए लड़कियों को कराटे व योगा जरूरी : रेशमी चंद्रवंशी

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): आत्मरक्षा व आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोहतगी पटना महिला मंडल के 7 दिवसीय समर कैंप में डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी ने कैंप का निरीक्षण किए और महिलाओं व बच्चों के साथ कराटे किए व उचित मार्गदर्शन दिया. वहीं इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना सिटी की अध्यक्षा रश्मि अरोड़ा, सचिव सुप्रिया जायसवाल, पूजा एन शर्मा, मीनू जायसवाल अपने टीम मेम्बर्स के साथ कैंप स्थल में पहुंची और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन किया.

वहीं डिप्टी मेयर ने अपने सम्बोधन में कहा कि कराटे और योगा आज की परिवेश में महिलाओं व लड़कियों के लिए बेहद जरूरी है. डिप्टी मेयर और सभी महिलाओं ने कराटे बच्चों व महिलाओं के साथ किया. वहीं सभी कक्षा में भ्रमण कर ब्यूटीशियन, सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी, पेंटिंग के बच्चों की तारीफ की. बच्चों ने तालियों की गूंज के साथ डिप्टी मेयर व सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया. रोहतगी पटना महिला मंडल की अध्यक्षा शिल्पी रोहतगी व सभी टीम मेंबर्स ने अंगवस्त्र से अतिथियों को सम्मानित किया.

इस मौके पर शिल्पी रोहतगी, नताशा, मंजू, शालिनी, अरुणा, राधा, मालिनी, आरती, विनीता, अलका, डॉ कृति रोहतगी, हर्षिता रस्तोगी, पायल, शारिका, स्वप्निल रोहतगी, विनय कुमार बिट्टू, नरेंद्र मोहन समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: