बिहार

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन पाठक ने गुरु दरबार में मत्था टेका

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। तख़्त श्री हरीमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन पाठक ने मत्था टेक गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं उनका स्वागत कमिटी के उपाध्यक्ष सरदार गुरुविंदर सिंह ने किया। प्रबंधक कमिटी की ओर से जस्टिस एसएन पाठक को आशीर्वाद स्वरूप सरोपा प्रदान किया गया। वहीं पाठक जी ने गुरुद्वारा परिसर में बने भव्य हॉल का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर जस्टिस एसएन पाठक को प्रबन्धक कमिटी के उपाध्यक्ष सरदार गुरुविंदर सिंह के द्वारा गुरु गोविंद सिंह महाराज के जीवन से जुड़ी पुस्तक भेंट की गई।

Related posts

गश्ती के दौरान ASI को मारी गोली DMCH में इलाज जारी

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण