बिहार

जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, लोगों ने बढ़ाया हौसला

अररिया, रंजीत ठाकुर। जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन क्षेत्र के लोगों ने बच्चों का बढ़ाया हौसला। इसी कड़ी में दिनांक 22 अगस्त 2023 को फुलकाहा के मैदान में चार दिवसीय जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन फुलकाहा जूनियर क्रिकेट कमिटी के द्वारा आयोजित करवाया गया, जिनमें 8 टीमों ने हिस्सा लिया, दिनांक 27 अगस्त 2023 दिन रविवार को उक्त मैच का फाइनल मुकाबला फुलकाहा बनाम अंचरा के बीच खेला गया

जिसमें अंचरा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फुलकाहा टीम को 112 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में फुलकाहा टीम ने 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट खो कर 113 रन का लक्ष्य पूरा करते हुए जीत हासिल की, विजेता टीम को तमन्ना अहमद के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया एवम खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, उक्त मैच का ग्रामीणों ने लुफ्त उठाया, इस अवसर पर रवी सिंह, बजरंग गुप्ता, रिजवान अंसारी, पप्पू यादव, प्रशांत यादव, अरशद अंसारी इत्यादि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

बेंगलुरु में चार दिवसीय बिहार महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

error: