बिहार

पत्रकार की गोली मारकर हत्या के विरोध में नरपतगंज में पत्रकारो ने किया शोकसभा

अररिया, रंजीत ठाकुररानीगंज के पत्रकार बिमल कुमार यादव के अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के विरोध में नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पत्रकार एवं आमजनों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आमजनों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना की तथा उनके तैलय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पत्रकार के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए एवं उनके परिवार को सरकारी नौकरी तथा 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।

शोक सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि पत्रकार के मुख्य हत्यारे को अविलंब गिरफ्तारी की जाय और स्पीडी ट्रायल चलाकर उसे फांसी की सजा हो तब अपराधियों में भय रहेगा नहीं तो पत्रकार पुलिस एवं आमजन की ऐसी हत्या होती रहेगी। ऐसे हथियारों को जब तक कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलेगी तब तक हत्यारे हत्याएं करते रहेंगे।

Advertisements
Ad 1

शोक सभा में पत्रकार बबलू सिंह, संजीव यादव, नंदकिशोर उर्फ लड्डू भगत, सुभाष कुमार यादव, अजीत कुमार यादव, संजीव कुमार यादव, राजेश रजक, आजाद शत्रु अग्रवाल, रंजीत ठाकुर, विनय ठाकुर, नरपतगंज प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, पूर्व प्रमुख कंचन माला देवी, उमेश राणा, भाजपा नेता बबलू यादव,राजद नेता हसीब कौशर, कांग्रेस नेता निरंजन सिंह, शंकर सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रानंद पासवान, आलोक मेहता, पोसदाहा मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव, अभय सिंह, ननकी यादव, राणा रक्षित, जदयू नेता वीरेंद्र कुमार राय, मो मुन्ना उर्फ नस्तर आजाद, मो सोहराब, मो फकरुद्दीन, रबींद्र यादव टीकू, रानू यादव, सचिन यादव, रामचंद्र यादव, नवनीत यादव, अमित अमर, बेचन मंडल, आलोक पासवान, बीरेंद्र मंडल, योगानंद पासवान, कन्हैया यादव, अनिल शर्मा, अमर यादव, प्रदीप पासवान, रानू यादव आदि मौजूद थे।

Related posts

हीट स्ट्रोक पर एम्स पटना के शोधकर्ताओं का बड़ा वैज्ञानिक खुलासा

रफ्तार पकड़ता बिहार: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा

error: