बिहार

तीन सितंबर को पत्रकार की बाइक हुई थी चोरी, अबतक पुलिस के हाथ खाली!

पटना सिटी, न्यूज़ क्राइम 24। पटना में बाइक चोरी की घटना आए दिन देखने को मिलती है. बाइक चोर बाइक लेकर आराम से फरार हो जा रहे हैं. हालांकि पुलिस बाइक चोर को पकड़ भी रही हैं और गाड़ी भी बरामद कर रही हैं, लेकिन फिर भी बाइक चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। बतादें की बीते महीने 3 सितंबर को पत्रकार रॉबीन राज की बाइक घर के पास से ही चोरी होगई जिसका अबतक कुछ पता नहीं चल सका हैं। पूरा घटना चौक थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली का हैं।

Advertisements
Ad 1

घटना की जानकरी देते हुए पत्रकार रॉबीन राज ने बताया की दो सितंबर की रात उसने हर रोज की तरह घर के बाहर बाइक लगाई थी। अगले दिन (3 सितंबर) को देखा तो बाइक गायब थी। आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कुछ अतापता नहीं चल सका। इसके बाद उसने चौक थाने में मामला दर्ज कराया। वहीं (4 सितंबर) सोमवार की सुबह उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि बिना हेलमेट बाइक चलाने के जुर्म में 1000 रुपये का फाइन किया गया है। बताया गया कि उनकी बाइक तीन सितंबर की सुबह 5:38 पर कांटी फैक्ट्री के पास कैमरे में कैद हुई. इसमें दो लड़के बिना हेलमेट के जाते दिख रहे थे। वहीं महीना भर से ऊपर होने को हैं लेकिन इस घटना का पुलिस खुलासा करने में असमर्थ दिख रही हैं। अब देखने वाली बात हैं की चोर और गाड़ी पुलिस के पकड़ मे आती हैं या नहीं?

Related posts

बिहार : वैशाली में सहयोग शिविरों में 48 विभागों ने दिया सेवाओं का लाभ, स्वास्थ्य मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन से लेकर किसानों की आय बढ़ाने तक, बिहार ने VSI के साथ मिलाया हाथ

गन्ना किसानों की समृद्धि एवं चीनी उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए विभाग प्रतिबद्ध : सचिव

error: