बिहार

पत्रकार महिमा सिंह 21 जून को पटना में ‘एक विवाह ऐसा भी’ सामूहिक विवाह में होंगी शामिल

पटना, नरेश अग्रवाल : समाज के संवेदनशील मुद्दों को निर्भीकता से उजागर करने वाली दैनिक भास्कर की सीनियर इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर सुश्री महिमा सिंह 21 जून 2026 को पटना में आयोजित होने वाले “एक विवाह ऐसा भी” सामूहिक विवाह के 14वें संस्करण में शामिल होंगी। उन्होंने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति की स्वीकृति दे दी है।

‘ऑपरेशन रेड लाइट’ से मिली पहचान

सुश्री महिमा सिंह खोजी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जानी जाती हैं। दैनिक भास्कर की चर्चित खोजी रिपोर्ट ‘ऑपरेशन रेड लाइट’ के माध्यम से उन्होंने देशभर में एक नई मिसाल कायम की थी। वर्तमान में वे दैनिक भास्कर में सीनियर इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं।

आयोजन की गरिमा बढ़ेगी

“एक विवाह ऐसा भी” सामूहिक विवाह का यह 14वां संस्करण है। आयोजकों ने बताया कि सुश्री महिमा सिंह जैसी वीरांगना पत्रकार की उपस्थिति से इस मानवीय और सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी। उनकी मौजूदगी समाज के प्रति सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

“एक विवाह ऐसा भी” आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह का आयोजन करता है।

Related posts

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्यापुलिस जांच में जुटी

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

error: