जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देशन में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को PSM (Police Station Management) Web Portal के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी थानों से नामित आईटी पदाधिकारी एवं सहायक कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स ने पुलिसकर्मियों को PSM Web Portal के संचालन, उपयोग एवं इससे जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल से संबंधित विभिन्न पहलुओं को समझाया गया और पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के सभी थाना स्तर पर PSM Web Portal की प्रक्रिया को सुचारु, व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से लागू करना है। इसके माध्यम से थानों में प्रबंधन एवं संबंधित कार्यों को अधिक व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलेगी।
