बिहार

सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा खराब चेहरा और खराब बाल

नालंदा(राकेश): नालंदा से इस वक्त एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने खुदकुशी कर सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा खराब चेहरा और खराब बाल है. इसको लेकर युवक काफ़ी परेशान व तनाव में रहता था. जब वह घर से बाहर निकलता तो उसे लोग ताना मारते थे. जिस वजह से युवक ने बहन के घर में तनाव में आकर खुदकुशी कर लिया. घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई ने बताया कि युवक मानसिक विक्षिप्त था. उसका इलाज रांची से चल रहा था.

कुछ दिन पहले बहन के यहां आया था खाना खाकर रात को सोने चला गया. जब सुबह लोग उठते हैं तो देखा कि युवक बहन के घर में फंदे से लटका है. जिसके बाद इसकी सूचना परिवार को दिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम बिहार शरीफ सदर में करा परिजनों को सौंप कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतक का नाम विजय कुमार (25) पिता जय नारायण लाल एकंगरसराय के एकंगरडीह गांव का रहने वाला है.

Related posts

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

बाढ़ को लेकर अलर्ट शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुम्भा के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

गन्ना किसानों के KCC संबंधी मामलों के समाधान के लिए बिहार सरकार की पहल : किसानों के हित में केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह

error: