बिहार

नियमित टीकाकरण सत्र पर सभी एएनएम के लिये ड्रेस में होना जरूरी

अररिया(रंजीत ठाकुर): स्वास्थ्य संबंधी मामलों को लेकर साप्ताहिक त समीक्षात्मक बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सिविल सर्जन कार्यालय में आयेाजित बैठक में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण मामलों की गहन समीक्षा की गयी। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मानकों में सुधार को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में डीआईओ डॉ मोईज, डीपीओ आईसीडीएस रंजना सिंह, डीएमएनई पंकज कुमार झा, डीसीएम सौरव कुमार सहित जीविका, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, पिरामल व यूएनडीपी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

शत प्रतिशत बच्चों का करायें टीकाकरण

सिविल सर्जन ने बैठक में खसरा-रूबेला टीकाकरण से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए वंचित बच्चों का निर्धारित समय सीमा के अंदर टीकाकरण सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि खसरा-रूबेला आउटब्रेक इलाके में 05 साल तक के सभी बच्चों को अगले दो कार्यदिवस के अंदर विटामिमीन ए की दवा पिलाना सुनिश्चित करें रने को कहा। टीकाकरण से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए डीआईओ डॉ मोईज ने बताया कि टीकाकरण से वंचित सर्वेक्षित बच्चों में अब तक 92.।47 फीसदी बच्चों को टीका का निर्धारित डोज दिया जा चुका है। शेष बच्चों को भी जल्द टीकाकृत किये जाने की बात उन्होंने कही।

नियमित टीकाकरण के आच्छादन में करें सुधार

Advertisements
Ad 1

समीक्षात्मक बैठक में सिविल सर्जन ने नियमित टीकाकरण के आच्छादन का निर्देश अधिकारियों को दिया। डीपीओ आईसीडीएस रंजना सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण मामले से जुड़े उपलब्धियों में सुधार को लेकर हर महीने के अंतिम सप्ताह में आंगनबाड़ी सेविका की बैठक संबंधित सीडीपीओ की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है किया जा रहा है। इस पर सिविल सर्जन ने उक्त बैठक में आईसीडीएस से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक व प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया। साथ ही टीकाकरण संबंधी कार्य के लिये सेविकाओं को पूरी तरह प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया।

टीकाकरण सत्र पर एएनएम का ड्रेस में होना जरूरी

सिविल सर्जन ने कहा कि नियमित टीकाकरण सत्र के सभी एएनएम अनिवार्य रूप से ड्रेस में रहेंगी। ड्रेस कोड के अनुपालन को उन्होंने जरूरी बताते हुए कहा कि अगर निरीक्षण के क्रम में कोई एएनएम सत्र में बिना ड्रेस पायी गयी तों उक्त एएनएम के साथ-साथ संबंधित प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी चेतावनी उन्होंने दी। इसके साथ ही एचआईएमएस पोर्टल पर डेटा विलेडेशन व नियमित अंतराल पर प्रखंड स्तर पर कार्यरत बीसीएम द्वारा आशा फेसिलिटेटर की बैठक आयोजित करने व इसमें डीसीएम को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश उन्होंने दिया।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: