अररिया, रंजीत ठाकुर। फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत बथनाहा पंचायत में तीन करोड़, सतरह लाख रुपये की लागत से बन रहे पंचायत सरकार भवन निर्माण में बरते गए घोर अनिमितताओं को लेकर सोमवार को पंचायत के सरपंच जबेरा खातुन ने फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है। उन्होंने दिए आवेदन में एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कि बिहार सरकार की भूमि से अवैध तरीके से जेसीबी मशीन लगाकर अवैध खनन कर बालू व मिट्टी का उपयोग पंचायत सरकार भवन निर्माण में कंपनी के द्वारा किया गया है। साथ ही यह भी कहा कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है, जैसे लोकल उजाला बालू,घटिया ईंट, मानक मापदंड के विपरीत सीमेंट और सरिया लगाया जा रहा है।
सरपंच के आवेदन के बाद मीडिया के टीम ने कार्यस्थल पर पहुंचा तो देखा कि कार्यस्थल पर योजना बोर्ड नहीं लगा हुआ है एवं सरकारी भूमि से मशीन के द्वारा मिट्टी व बालू का खनन किया हुआ है। स्थल पर उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम से बात करने पर उन्होंने बताया कि संवेदक के कर्मी के द्वारा सरकारी भूमि से अवैध तरीके से मिट्टी व बालू का खनन किया गया है। जिससे आने वाले बरसात के समय में बाढ़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भूमि की खूबसूरती को संवेदक के द्वारा बिगाड़ा गया है। कहा निर्माण कार्य में भी घटिया सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है।उन्होंने ने कहा आपके राष्ट्रीय शान, दैनिक अखबार के माध्यम से सरकार और संबंधित अधिकारियों से उच्य स्तरीय जांच की मांग करते हैं।
