बिहार

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025 : नारी देश की शान है, हर घर की अभिमान है”

फुलवारी, (न्यूज़ क्राइम 24) रिखियासन जीवनशाला मंथन सामाजिक संस्थान में 7 मार्च 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका थीम “नारी देश की शान है, हर घर की अभिमान है” रहा। इस आयोजन में दूर-दराज के 800 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं।

संस्थान के निदेशक फादर डॉ. टी. निशांत के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आकांक्षा श्री, विशिष्ट अतिथि बैकुन्ट मांझी, कान्ती खाखा, फादर अल्बर्ट तीर्की, राजकुमारी देवी आदि के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

फादर निशांत ने अपने संबोधन में महिलाओं की मेहनत और संघर्ष को सराहा और शिक्षा को सशक्तिकरण का प्रमुख माध्यम बताया। मुख्य अतिथि आकांक्षा श्री व विशिष्ट अतिथि बैकुन्ट मांझी ने भी शिक्षा के बल पर हक-अधिकार प्राप्त करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने नाटक, भाषण, विचार-विमर्श और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस अवसर पर सिस्टर प्रेमती, सिस्टर संजुक्ता, इन्दु देवी, रेखा कुमारी, रमाशंकर, लक्ष्मी देवी, राजकुमार समेत मंथन कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। सुश्री सृष्टि कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात