अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा में 01 फरवरी 2026 को निशित कुमार उज्जवल (भा. पु. से.) महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पटना का 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के बाह्य सीमा चौकी पथरदेवा में भ्रमण के दौरान आगमन हुआ । मौके पर शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) कमांडेंट 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा पुष्पगुच्छ व शाल देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सीमा चौकी कमांडर उप.नि.सा. सूरत सिंह चौहान द्वारा व्यू प्वाइंट पर ब्रीफिंग किया गया। महानिरीक्षक द्वारा सीमा चौकी में उपस्थित जवानों से वार्तालाप कर उनका हाल-चाल पूछा गया। इसके बाद सोमवार 02.02.2026 को महानिरीक्षक द्वारा भारतीय सीमा स्तंभ 186 (pp 75) का जायजा लिया तथा नो मैन्स लैंड के समीप ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों से वार्तालाप कर उनका हाल-चाल पूछा। उनके द्वारा बीसीपी गेट जोगबनी के भ्रमण के दौरान सशस्त्र सीमा बीआईटी (Border Interaction Team) के जवानों एवं ए.पी.एफ. अधिकारीगण से वार्ता किया । आईसीपी जोगबनी का भ्रमण कर उपस्थित अधिकारिगण एवं अन्य बल कार्मिकों से जानकारी लिया।
इसके पश्चात 56वीं वाहिनी मुख्यालय स.सी.ब बथनाहा में आगमन हुआ।
डॉ विवेक कुमार माथुर उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा) संयुक्त अस्पताल बथनाहा एवं शाश्वत कुमार (भा.पु.से.)कमाडेंट 56वीं वाहिनी बथनाहा द्वारा पुष्पगुच्छ व शाल देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात अधिकारी मैस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद वाहिनी मुख्यालय एवं संयुक्त अस्पताल बथनाहा के अधिकारियों, जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक अररिया से वार्तालाप किया गया। उसके उपरांत महानिरीक्षक के द्वारा वाहिनी में वृक्षारोपण किया गया।तथा वाहिनी मुख्यालय में (विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं ( बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, नर्सरी, तालाब, व्यायाम शाला एवं संदिक्षा पुस्तकालय ) का फीता काट कर उद्घाटन किया एवं संयुक्त अस्पताल बथनाहा , वाहिनी चिकित्सालय का भ्रमण किया। वाहिनी मुख्यालय में जवान,महिला मेस शस्त्रागार का भ्रमण किया गया । वाहिनी कार्मिकों का सैनिक सम्मेलन लिया गया। जिसमें सर्वप्रथम सशस्त्र सीमा बल शीर्षक गीत के साथ सैनिक सम्मेलन की कार्यवाही प्रारंभ की गई। तत्पश्चात सैनिक सम्मेलन में महानिरीक्षक महोदय द्वारा सीमा प्रबंधन से संबंधित सभी कार्मिकों को दिशानिर्देश दिए गए तथा जवानों के साथ प्रोत्साहवर्धक संवाद किया गया और अंत में राष्ट्रगान कर सैनिक सम्मेलन का समापन किया गया।
इस अवसर पर वाहिनी द्वारा सराहनीय कार्य कर बेस्ट प्रचालन में द्वितीय स्थान प्राप्त हेतु शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) कमांडेंट 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा एवं जोगबनी “आई” समवाय प्रभारी आनंद सिंह भंडारी (सहायक कमांडेंट) को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। गुवाहाटी में खेला गया इंटर फ्रंटियर बैडमिंटन टूर्नामेंट 56 वीं वाहिनी के खिलाड़ीयों द्वारा प्रथम पुरस्कार प्राप्त ट्राफी को उप-महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पुर्णियां , कमांडेंट 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा एवं बैडमिंटन टीम द्वारा महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पटना को दिया किया गया।
तत्पश्चात श्वान दस्ता प्रदर्शन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित राजेश टिक्कू, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.ब.पूर्णिया, डा.विवेक कुमार माथुर (चिकित्सा) उप महानिरीक्षक संयुक्त अस्पताल बथनाहा शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) कमाडेंट 56वीं वाहिनी स.सी.ब. बथनाहा व अधिकारीगण एवं अन्य बल कार्मिकों के साथ बड़ा खाना का आयोजन किया गया।
