बिहार

जीविका दीदियों को गर्भपात के कानून की दी गयी जानकारी

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): अंतरराष्ट्रीय संस्था आईपास डेवलोपमेन्ट फाउंडेशन के द्वारा बिहार एवं उत्तरप्रदेश के 10-10 जिले में एएमपी चेंज प्रोग्राम नेटवर्क से जुड़ कर महिलाओं के बीच यौन एवं प्रजनन स्वास्थ सेवाओं एवं परिवार नियोजन के विषय पर जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत ढिबरा गाँव में 40 जीविका दीदियों का उन्मुखीकरण किया गया.

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुपति सिंह ने की और जीविका दिदियों को सुरक्षित गर्भपात के बारे में बताया । उन्होंने गर्भपात में महिला के जो अधिकार हैं उसके बारें में भी बताया, सुरक्षित गर्भपात के ऊपर चर्चा करने के पश्चात ये निष्कर्ष निकला कि निजी एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों से जिझक के कारण सेवा ना लेने और दवा दुकानों से गर्भपात की दवाओं को आसानी से ना मिलने के कारण भारी संख्या में महिलाओं को असुरक्षित गर्भपात के लिए विवश होने पड़ता हैं । जीविका दीदियों को भी उचित जानकारी दी गयी ताकि वो भी समाज में एवं अपने आस-पास के इलाकों में सुरक्षित गर्भपात के बारे में लोगों को बता सकें और जागरूक कर सके। मौके पे समता ग्राम सेवा संस्थान के कार्यकर्ता श्याम कुमार और ऋषव सिंह राठौड़ मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 को लेकर औरंगाबाद में जोरदार प्रदर्शन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘राइजिंग स्टार्स’ का आयोजन

error: