बिहार

संपतचक प्रखंड के चिपुरा पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम में लोगों को दिए सरकार के योजनाओं की जानकारी

फुलवारी शरीफ, अजित। संपतचक प्रखंड के चिपुरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय जन संवाद का आयोजन किया गया.जनसंवाद कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियो ने उपस्थित जन समूह को प्रखंड एवं पंचायतों में संचालित सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही लोगों से फीडबैक भी लिए गये. जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे. कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने राशन कार्ड बनवाने एवं इंदिरा आवास के चयन में गड़बड़ी की शिकायत थी जिस पर उन लोगों का नाम नोट किया गया जिनका चयन नहीं हुआ. इसपर इस बात आश्वासन भी दिया गया कि इसकी जांच कराई जाएगी, जिन लोगों को योजना का लाभ मिलना चाहिए उन्हें जरूर मिलेगा.

मौके पर पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी से आम जनों को अवगत कराने तथा उनसे सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करना है. उन्होंने कहा कि पंचायतों में सड़कें बन गई है.शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है, जहां नहीं है आने वाले समय में आच्छादित किया जायेगा.बेहतर शिक्षा के लिए सरकार द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का आम लोगों को लाभ उठाने से अवगत कराना एवं पंचायत सरकार भवन में उपलब्ध कराई जा रही सभी तरह की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

इस जनसंवाद कार्यक्रम में मुखिया सतीश कुमार सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार,अंचल अधिकारी शिखा कुमारी, बीपीआरओ मीनाक्षी सिंह पीएचसी प्रभारी डॉक्टर रेणु प्रसाद,गौरीचक थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव सहित प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: