बिहार

देर रात शादी समारोह से वापस घर जा रहे युवक के साथ मारपीट की वारदात

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की देर रात शादी समारोह से बाइक से वापस घर लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना घटित हुई है। इस बाबत पीड़ित विपिन कुमार यादव उम्र 28 वर्ष ने शनिवार को फुलकाहा थाना पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि मैं और मेरे साले राजीव कुमार यादव मानिकपुर गांव से शादी समारोह के बाद वापस अपने घर पजरकट्टा के लिए मिर्जापुर गांव के रास्ते से जा रहे थे, जैसे ही चंदा साइफन नहर के पास पहुंचा की सामने से चार व्यक्ति ने मेरा रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लगा। तत्पश्चात एक व्यक्ति ने जान मारने की नियत से हवाई फायरिंग करने लगा तथा मेरे माथे के ऊपर बंदूक के बट से वार किया जिससे मैं जख्मी हो गया।

Advertisements
Ad 1

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर आया और मेरा जान बचाया तथा मुझे इलाज के लिए नरपतगंज अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए अररिया रेफर कर दिया। उन्होंने कहा इलाज के बाद आज शनिवार को फुलकाहा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया हूँ। पीड़ित ने एक और खुलासा किया कि बंदूक की गोली के आवाज सुनकर आसपास के लोग नहीं आते तो चारों अपराधियों ने मुझे जान से मार देता। इस बाबत फुलकाहा थाना पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त है जांच की जा रही है जांच होने के बाद ही घटना की पुष्टि की जाएगी।

Related posts

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

होली को लेकर फुलवारी शरीफ में व्यापक फ्लैग मार्च, हर प्रमुख इलाके में सुरक्षा का भरोसा

आधी रात शांतिपूर्ण होलिका दहन, सुरक्षा में दिखी प्रशासन की पूरी मुस्तैदी

error: