बिहार

भंगही पंचायत के वार्ड 09 में बिजली के शार्ट सर्किट से घर में लगा आग, घर में रखे सभी सामान जलकर खाक!

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत स्थित वार्ड संख्या 09 के चारमाइल में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट हो जाने से घर में आग लग गया। आग लग जाने से लाखों रुपए की सामान जलकर खाक हो गया। वहीं घर में बंधे भैंस झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार भंगही पंचायत के वार्ड 09 निवासी पीड़ित गृहस्वामी परमानंद यादव सोमवार की सुबह पूरे परिवार सहित अपने खेत में फसल को देखने गया था कि अचानक आग लगने की हो हल्ला होने लगा, हल्ला सुनकर जब तक खेत से घर पहुंचते तब तक घर में रखे सारा सामान जलकर खाक हो गया।

आग लग जाने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गया स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, वहीं घटना की सूचना फुलकाहा थाना पुलिस को दिया गया फुलकाहा थाना पुलिस ने अग्निशमन वाहन को मौके पर भेजकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लग जाने से ₹60 हजार नगदी, कपड़ा फर्नीचर,बर्तन घर में रखे पटुआ एवं अन्य बहुमूल्य सामान जल गया। गृह स्वामी के अनुसार लगभग 5 लाखों की क्षति हुई है। वही घटना के बाद पीड़ित गृह स्वामी को पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित आसपास के लोगों ने पहुंचकर सांत्वना दिया। मौके पर फुलकाहा थाना के एएसआई रविंदर भारती पुलिस बल के साथ पहुंच कर मामले की जांच किया।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा