बिहार

रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी के शोभायात्रा में झांकी की रानी स्वरूप मे दिखी महिलाएं

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): श्रीरामनवमी पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया गया।  राजधानी पटना समेत पटनासिटी के विभिन्न स्थानों से 45 वाँ भव्य विशाल शोभायात्रा निकाला गया, जिससे पूरा क्षेत्र भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्री राम भक्त हाथों में भगवा झंडा लिये श्री राम के जयकारा लगाते हुए भजनों के धुन पर झूमते हुए आगे की ओर बढ़ रहे थे।

Advertisements
Ad 1

वहीं हिन्दू युवा वाहिनी पटना द्वारा भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसकी अध्यक्षता: विशाल गुप्ता बिहार प्रदेश महामंत्री, व आलोकनाथ गोस्वामी ने की। शोभायात्रा में सभी वीर हिन्दू ने भगवान श्री राम के नारा व भारत माता की जय के नारा लगाते रहे। जिसमे झांसी की रानी की मुख्य भूमिका स्वीटी कुमारी ने निभाया। इसमें हिन्दू युवा वाहिनी के चुन्नू चंद्रवंशी, शुभम गुप्ता, राजेश केशरी, अजय कुमार साह, मुन्ना सरकार, सौरभ गुप्ता, संजय मालाकार, दिव्यांशु राज, अभिनाश, हिमांशु राज, सोनू, रव्यांशु प्रीत, अनुज, रंजन, मोनू, भोला प्रेम कुमार व सैकड़ों की संख्या में सदस्यगण शामिल रहें।

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: