बिहार

रोहतास में पांच लोगों की मौत पर सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, आश्रितों को 4-4 लाख देने का ऐलान

पटना, (विक्रम कुमार) रोहतास के मठिया गांव में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। इस घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है और हादसे के शिकार हुए लोगों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का एलान किया है।

दरअसल,रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र के आरा मोहनियां नेशनल हाइवे संख्या 319 पर बेलवैया मठिया मोड़ के समीप सोमवार की भोर में लगभग साढ़े तीन बजे एक अनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई तथा 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
सभी मठिया और अन्य गांव के निवासी हैं। मृतकों में मठिया निवासी अशोक कुमार सिंह 45 वर्ष, पिंटू कुमार 35 वर्ष, रामेश्वर सिंह 38 वर्ष, नटवार थाना क्षेत्र के मिश्रवालिया निवासी छोटू कुमार 20 वर्ष तथा कैमूर जिला के भगवानपुर निवासी राम बरत सिंह 44 वर्ष शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।

तिलक समारोह से वापस लौटते वक्त हादसा

Advertisements
Ad 1

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी लोग चेनारी के लोधी गांव में अशोक कुमार की पुत्री का तिलक चढ़ाकर गांव लौट रहे थे। गांव के पास मोड़ पर बस और पिकअप को खड़ा कर कुछ बस से उतर रहे थे और पिकअप से कुछ सामान उतारकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत और दस लोग जख्मी हो गए हैं। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक भाग निकला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 5 लोगों की हुयी असामयिक मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया है एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related posts

बिहार सीएम की सख्ती : विक्रमशिला सेतु पर वैकल्पिक रूट तुरंत बनाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बंगाल में टीएमसी का हुआ विसर्जन : मंगल पाण्डेय

आयुक्त की अध्यक्षता में इंदिरा गाँधी हृदय रोग संस्थान के रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक

error: