बिहार

‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम : डीएम शेखपुरा ने सुनी 21 शिकायतें, तुरंत निपटारे का निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया। जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

21 आवेदन मिले :

आज के जनता दरबार में कुल 21 आवेदन आए। इनमें होमगार्ड बहाली में चयन, जमीन रजिस्ट्री पर रोक, गैरमजरूआ जमीन से अतिक्रमण हटाने, स्कूलों में सफाई, केवाला के लिए जमाबंदी कायम करने, बिजली बिल सुधार, मारपीट और शराब बिक्री पर रोक लगाने जैसे मामले शामिल थे।

DM शेखर आनंद ने एक-एक फरियादी को बुलाकर गंभीरता से बात सुनी। उन्होंने भरोसा दिया कि सभी मामलों का जल्द निपटारा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है।

DM ने कहा :

“प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।” — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा

Advertisements
Ad 1

सोमवार-शुक्रवार को लगता है दरबार :

पूरे शेखपुरा जिले के सभी सरकारी दफ्तरों में सोमवार और शुक्रवार को ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका मकसद प्रशासन में पारदर्शिता लाना और जनता व अफसरों के बीच दूरी कम करना है।

जिला प्रशासन की इस सक्रियता से लोगों में सकारात्मक माहौल है और पुरानी समस्याएं भी सुलझ रही हैं।

दरबार में मौजूद :

कार्यक्रम में प्रभारी पदाधिकारी जिला जनता दरबार-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बकरीद को लेकर पटना पुलिस अलर्ट: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल

error: