क्राइमबिहार

भूमि विवाद में बाहरी बदमाशों को बुलाकर मारपीट कर किया जख्मी!

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बलहा गांव में रविवार को दो फरीको के बीच चली आ रही भूमि विवाद में बाहरी बदमाशो को बुलाकर मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर महिला पुलिस बल के साथ पहुंचते चकमेहसी पुलिस ने कारवाई करते हुए एक महिला सहित दो युवक को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार युवक में एक पक्ष के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत विभूतिपुर गांव के वासो टोला निवासी अरविंद दास के पुत्र अनुपम गौतम व बलहा निवासी कुंवर सिंह की पुत्री रूपा कुमारी और दूसरे पक्ष के बलहा निवासी रौशन कुमार सिंह शामिल है। इधर घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में रविवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें एक पक्ष के बलहा निवासी हरिराम सिंह की पत्नी रानी देवी ने बाहरी बदमाशो को बुलाकर मारपीट कर जख्मी करने व लूटपाट का आरोप लगाते हुए शुभम कुमार, रूपा कुमारी, पुष्पा देवी, कुंवर सिंह व अनुपम गौतम को आरोपित किया है।

वहीं दूसरे पक्ष के बलहा गांव निवासी कुंवर सिंह की पत्नी पुष्पा देवी ने भी मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाते हुए राजेश सिंह, मुकेश सिंह, राकेश सिंह, रौशन कुमार सिंह सहित बारह महिला पुरुष को आरोपित किया है।थाना अध्यक्ष चंद्रकिशोर टुडू ने बताया की दोनो पक्ष के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस ने मौके से महिला सहित तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आवेदन के आलोक में मामले की जांच करने की बात कही है।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न