बिहार

फुलकाहा के भवानीपुर में मवेशी चोरी कर रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, भेजा गया जेल!

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के भवानीपुर गांव के वार्ड संख्या छह में एक किसान के घर से मवेशी चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने चोरी करते रंगे हाथों पकड़कर फुलकाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़ाए गए मवेशी चोर में घूरना थाना क्षेत्र के पथराहा पंचायत अंतर्गत मोतीटप्पू वार्ड संख्या 15 निवासी मोहम्मद आजाद पिता मोहम्मद शौकत शामिल है। मामले को लेकर पीड़ित किसान भवानीपुर निवासी अशोक यादव पिता स्वर्गीय खुशीलाल यादव के बयान पर फुलकाहा थाना में केस दर्ज किया गया है।

पीड़ित किसान अशोक यादव ने बताया कि शनिवार की देर रात को हम अपने बेटे के साथ सोने जा रहे थे तब ऐसा लगा कि दरवाजे पर भैंस खुल गया है। जब मैं और मेरा बेटा दरवाजे पर गया तो एक चोर भैंस लेकर जा रहा था।

हल्ला करने पर ग्रामीण सब इकठ्ठा होकर सबने मिलकर चोर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर फुलकाहा थाना को सूचना दिया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण फुलकाहा थाना पहुंचकर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार ने बताया कि मवेशी चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर दिया था। गिरफ्तार चोर कागजी खानापूर्ति के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

एम्स पटना में एमबीबीएस के नये विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ, देहदान करने वालों को दी पुष्पांजलि

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार