क्राइमताजा खबरेंबिहार

कचरी बेचने के आर में महिला बेचती थी शराब, पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): शराब का भंडाफोड़ करने में पटना पुलिस लगातार काम कर रही है। और शराब कारोबारी को पकड़ कर उसे जेल भेज रही है। तो वहीं शराब कारोबारी शराब का कारोबार के लिए अलग-अलग तरीके से शराब बेचने में लगे है। ताजा मामला है आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार इलाके का, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर महिला तस्कर को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मीना बाजार सिंधूआ टोली फैशन मॉल के सामने गली में कचरी बेचने के आर में महिला के द्वारा शराब को बेचा जा रहा है। उक्त सूचना पर महिला पुलिस अधिकारी के साथ छापेमारी की गई, जहां मौके से महिला तस्कर को 31.4 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisements
Ad 1

रंजीता कुमारी पिता नंदा चौधरी साकिन सादिकपुर सिंधुआ टोली की रहने वाली है। महिला तस्कर शराब को यत्र तत्र छुपा कर रखती थी और जो व्यक्ति कचरी-लिट्टी खरीदने के लिए आता था उसे काला पन्नी में कचरी के साथ शराब की छोटे-छोटे पॉलिथीन में देशी महुआ शराब रखकर भी सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस महिला को पकड़कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

सफेद रंग के कार से 64 किलो गांजा बरामद, तस्कर मक्के के खेत से फरार

471 नंबर प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया

घूरना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नदी में अवैध बालू खनन कर ले जाते ट्राली ट्रैक्टर किया जप्त!

error: