बिहार

फतेहपुर में दबंगों ने घर पर चढ़कर की रोड़ेबाजी गोलीबारी

फुलवारी शरीफ, अजित। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के ढिबड़ा पंचायत के फतेहपुर गांव में सोमवार को दिनदहाड़े जमीन के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए दूसरे पक्ष के घर पर चढ़ाई कर जमकर रोड़ेबाजी की. इतना ही नहीं मारपीट करते हुए एक एक युवक का सर फोड़ डाला और जाते-जाते हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी भी दे गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची तब सभी भाग खड़े हुए.

पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस के जाने के बाद दोबारा घर पर चढ़कर फायरिंग किया गया और पत्थर चलाए गए. मारपीट गाली गलौज पत्थर बाजी और फायरिंग का वीडियो भी बनाकर पुलिस को दिखाया गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस टीम इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है. पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने के बजाय उसे घटना के बारे में पूछताछ के लिए थाना बुलाया है लेकिन वह लोग थाना नहीं पहुंचे. घटना के बाद पीड़ित परिवार की महिलाएं और बच्चे घर में ही जान बचाने के लिए दुबके रहे.वही गोलू नाम के युवक का सर फटा है जो भाग कर परसा बाजार थाना पहुंचा और कई लोगों का नाम जद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Advertisements
Ad 1

फतेहपुर निवासी गोलू कुमार पिता ओमप्रकाश पासवान ने परसा बाजार थाना में मारपीट का आवेदन देते हुए पुलिस को बताया है कि शंभू पासवान और टूटू पासवान पिता राजदेव पासवान, संजय पासवान पिता शिवाजी पासवान, उपेंद्र पासवान पिता चरण पासवान ,चंदन पासवान लाठी डंडा रॉड लेकर घर पर चढ़ाई कर दिए और जो मिला घर के सदस्यों को बुरी तरह मारा पीटा. इस मारपीट में गोलू पासवान का सर फट गया जो जान बचाने के लिए थाना भाग गया. इतना ही नहीं दबंगो ने जाते-जाते घर पर गाली गलौज करते हुए हवाई फायरिंग करके जान से मारने की धमकी भी दी गई.गोलू ने पुलिस को बताया है कि गाली गलौज मारपीट और गोलीबारी करने का वीडियो भी उसके पास मौजूद है।

परसा बाजार थाना अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि दोनों पक्ष में जमीन के विवाद को लेकर पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है.सोमवार को भी दोनों पक्ष में मारपीट हुई है. दोनों पक्षों के तरफ से गाली गलौज किया गया है. एक पक्ष से गोलू पासवान ने कई लोगों को नामजद करते हुए आवेदन दिया है. दूसरे पक्ष को थाना बुलाया गया लेकिन वे लोग नहीं पहुंचे. पुलिस हर पहलू पर तहकीकात कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर फाइरिंग किए जाने की बात सही होगी तो गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

error: