क्राइमबिहार

अपनी निजी जमीन पर दबंगो द्वारा किया जा रहा अवैध कब्जा, मांग रहा रंगदारी

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत भंगही पंचायत स्थित श्यामनगर,बालूगढ़ वार्ड संख्या -12 निवासी रविशंकर यादव पिता-स्व0 कृतियानंद यादव ने बथनाहा ओ.पी (थाना) में आवेदन देकर अपने बयान में बताया कि मैंअपने खेत में कल बुधवार दिनांक-30 मार्च को करीब 11 बजे फसल देखने गए थें। वहीं पहले से घात लगाए विजय यादव,मनोज यादव,संजय यादव पिता-नारायण यादव, साकिन-भोड़हर वार्ड संख्या-12,नवाबगंज निवासी एवं कन्हैया यादव,ललन यादव पिता-रामनरेश यादव साकिन-श्यामनगर वार्ड संख्या-12 निवासी ने ज़बरन रविशंकर यादव के निजी जमीन पर आकर लाठियों के जोर पर भगा दिया,जब पीड़ित ने उनलोगों से कहा कि यह हमारे पिताजी की निजी जमीन है जिससे हम और हमारे परिवार का गुजर-बसर होता आ रहा है,इस पर बोखलाए नामित व्यक्तियों ने दो लाख रुपये देने की बात कही नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी की बात कह डाली, तत्पश्चात घटना से भयभीत पीड़ित ने बथनाहा थाना में आवेदन देकर अपने जान माल की गुहार लगाई तथा जांचों उपरांत कार्यवाई की बात कही।

Related posts

पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

एम्स पटना में हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत हिंदी प्रतिज्ञा समारोह आयोजित

श्री श्याम मंदिर पटना सिटी में चौक चंदा सिंधारा का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

error: