बिहार

डोर टू डोर एएनएम ने 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगाया कोरोना का टीका

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अंचरा पंचायत स्थित एच डब्लू सी स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम मीरा कुमारी भारती ने गुरुवार को विभागीय निर्देशानुसार पंचायत के प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर जाकर कोरोना टीका से वंचित 12 वर्ष के बच्चे एवं अधिक उम्र के लोगों को एएनएम के द्वारा टीका लगाने का काम किया जा रहा है। एएनएम से मिली जानकारी के अनुसार लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन दिया जा रहा है। इसी क्रम में पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित महादलित टोला में विकास मित्र सुरेंद्र ऋषि देव के नेतृत्व में वंचित व कम उम्र के लोगों को टीका लगाया गया। टीका लगाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

Related posts

पटना एयरपोर्ट पर एविएशन सेफ्टी अवेयरनेस वीक 2026 का शुभारंभ, कर्मचारियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

तख्त पटना साहिब कमेटी द्वारा पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया

एम्स गोलंबर के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, अधिवक्ता की मौके पर मौत; बेटे से मिलने जा रहे थे अखिलेश प्रसाद