बिहार

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस महानिरीक्षक, गयाजी प्रक्षेत्र मंगलवार को जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने उनके आगमन पर स्मृति चिह्न के रूप में गमला भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद आईजी ने सलामी गार्ड की विधिवत सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। साथ ही लंबित कांडों के निष्पादन की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिला पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी, पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित सभी अंचल पुलिस निरीक्षक मौजूद थे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: