बिहारराष्ट्रीय

राम आएंगे तो, अंगना सजाऊंगी.. भजन सुनकर पीएम मोदी हुए मंत्रमुग्ध, ट्वीट कर कहा…

न्यूज़ क्राइम 24 डेस्क। अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। इसकी तैयारियां लभभग पूरी हो चुकी है। वहीं राम मंदिर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह भी नजर आ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। उससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भजन शेयर करते हुए कहा कि राम लला के स्वागत में मंत्रमुग्ध कर देने वाला भजन हैं।

उन्होंने इस भजन का यूट्यूब लिंक शेयर करते हुए लिखा, “श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन ‘राम आएंगे तो, अंगना सजाऊंगी..मंत्रमुग्ध करने वाला है…” स्वाति मिश्रा बिहार के छपरा की रहने वाली हैं. इस भजन से पहले छठी मैया को लेकर गाए गए गीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. वहीं, उनका ये भजन भी काफी वायरल हो रहा है और बहुत सारी रील्स भी देखने को मिल रही हैं।

Related posts

मासूम की मौत के बाद हिंसक बवाल, पुलिस पर पथराव; तीन वाहन फूंके

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : दीपक प्रकाश

गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगा गन्ने का रकबा, 40 बीज उत्पादक हर साल तैयार करेंगे करीब दो करोड़ पौधे