बिहार

स्वर्ण कला आयोग के गठन की कोशिश करूँगा : चिराग पासवान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) एवं कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा शनिवार को होटल ताज में ट्रेडर्स कॉनक्लेव 26 का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय खाद्य एवं प्रसरण मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप मे बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अडोरा शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। cait के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अडोड़ा ने कहा कि यदि कोई परिवार सोना बेचने आता है और बाद में उसी परिवार का कोई शिकायत करता है तो पुलिस दुकानदार को चोर घोषित कर देती है। और दुकानदार का पैसा डूब जाता है। वहीं कार्यक्रम में डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार जब किसी से भी सोना ख़रीदे तो ये ध्यान रखें कि वो चोरी का न हो और बेहतर ये है कि आप जिससे भी सोना ख़रीद रहें हैं उनका आधार कार्ड ज़रूर लें। और पुलिस व्यापारियों के साथ है। वहीं कोलकाता से आये बड़े व्यापारी सुभाष अग्रवाल ने कहा की व्यापारियों के लिए भी पेंशन योजना लागू की जाय। ताकि व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं हो। इसी क्रम में नेपाल की पूर्व कृषि मंत्री ज्वाला साह ने इंडिया और नेपाल के रिश्तों को और मज़बूत करते हुए व्यापार को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि cait के व्यापारियों को नेपाल के साथ मिलकर इंडिया नेपाल के रिश्ते को मज़बूत करें।

वहीं कार्यक्रम में MLC जीवन कुमार ने कहा की जिन व्यापारियों का आपराधिक बैकग्राउंड नहीं है और उनपर पहले हमले हुए हैं तो उनको शस्त्र लाइसेंस दिलाने के मामले को सदन में उठाऊँगा। व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस मिलना चाहिए। वहीं बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण न कहा कि सरकार चाहती है कि प्रदेश में व्यापारी इन्वेस्ट करें और सदन में व्यापारियों कि समस्या पर दो घंटे चर्चा करूँगा। बिहार में बहुत काम हुआ है और व्यापारियों के सहयोग से बिहार आगे भी विकास के पथ पर अग्रसर होगा। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए हर प्रयास करूँगा। अधिकारियों के साथ भी चर्चा कर के समाधान निकालेंगे।

वहीं कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा की मॉल की संस्कृति छोटे व्यापारियों को पीड़ा दे रहा है। कि कोई भी देश व्यापारियों के सहयोग से ही तरक्की करता है। वहीं खाद्य एवं प्रसारण मंत्री चिराग पासवान ने कार्यक्रम को संशोधित करते हुए कहा कि जबतक व्यापार वर्ग नहीं बढ़ेगा तबतक देश विकसित नहीं होगा। बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट की सोच के साथ काम करने के लिए व्यापारियों का सहयोग अहम है। केंद्र और बिहार की सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अग्रसर है। जो वेराइटी ज्वेलरी की डिज़ाइन में बिहार और भारत में है वो पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। व्यापारी की सुरक्षा के लिए शास्त्र लाइसेंस के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान करूँगा। स्वर्ण कला आयोग का गठन होना चाहिए, इसके लिए प्रयास करूँगा। कार्यक्रम में एमएलसीअशरफ़ अंसारी, बिहार के मंत्री संजय सिंह, मंत्री संजय पासवानआदि शामिल हुए।

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह

error: