बिहार

पाटलीपुत्र में चलाया गया मैं भी केजरीवाल कार्यक्रम


 
पटना, (न्यूज क्राइम 24) आम आदमी पार्टी के कारयकर्ताओं ने पटना के पाटलीपुत्र कॉलोनी में ’’मैं भी केजरीवाल’’ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल को भेजेगए समन के बाद से हीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में ’’मैंभी केजरीवाल’’ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।कार्यक्रम के अन्तर्गत आप कार्यकर्ता पटना सहित राज्य के सभी जिलोमें विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों से मोदी सरकार कीतानाशाही से अवगत करा रहे हैं।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहाकि मोदी सरकार दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालको गिरफ्तार कर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्मकरने के लिए साजिस रच रही है। कहा कि जो भी मोदी सरकार सेसवाल पूछता है या तो उसे सस्पेंड कर दिया जाता है या फिर उसेसलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। 

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता बब्लू प्रकाश ने कहा किमोदी सरकार अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर सकती हैलेकिन उनके विचारधारा को नहीं। कहा कि भाजपा वालों को यहसमझना चाहिए की आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अरविंदकेजरीवाल का सच्चा सिपाही है और यह न पहले कभी झूका था औरन आगे कभी झूकेंगे। अगर हमारे सारे नेताओं को भी जेल के अंदर बंदकर दिया जाएगा तब भी हम ईमानदारी और सच्चाई के लिए लड़तेरहेंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र चैधरी, युवा नेता दिव्यांशुशेखर, अनामिका, आदित्य, विनय, आशीष सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: