बिहार

दहेज को लेकर पति ने पत्नी कि हत्या!

पूर्णिया(धर्मेन्द्र कु लाठ): टिकापुर गांव में दहेज को लेकर पति ने पत्नी कि गला दबाकर हत्या कर शव को घर में छुपाया, ग्रामीणों ने हत्यारे पति को पुलिस को सौंपा,पूर्णिया जिला में रविवार को कसबा थाना क्षेत्र के मोहनी पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित टिकाफ़पुर गांव में दहेज की मांग को लेकर पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव को घर में ही छुपा कर रखने का मामला सामने आया है । वही ग्रामीणों ने पत्नी की हत्या करने वाले पति को पकड़कर कसबा पुलिस को सौंप दिया है। जबकि घटना की सूचना मिलते ही कसबा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । वही मृतिका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग निवासी ममता कुमारी के रूप में हुई। जिसकी शादी 2 वर्ष पूर्व कसबा थाना क्षेत्र के टीकाकापुर का निवासी कृष्णा सिंह से हुई थी। पूरे मामले की जानकारी देते हुए मृतिका ममता कुमारी के भाई महेंद्र नायक ने बताया कि शादी के बाद से ही कृष्णा सिंह द्वारा ममता कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था । रविवार को उसकी बहन ममता कुमारी के घर दूध देने वाले ने उन्हें जानकारी दी कि उनके बहन का घर बंद है कोई दूध ले नहीं ले रहा है, और घर के अंदर से बदबू आ रही है। दूध वाले की सूचना पर ममता कुमारी के परिजन टिकापुर गांव पहुंचे जहां उसके पति कृष्णा सिंह के द्वारा घर खुलवाया गया तो ममता कुमारी का शब रजाई से ढका हुआ मिला। वही स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी कृष्णा सिंह को पकड़कर कसबा पुलिस को सौंप दिया। वही घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया है। जबकि आरोपी पति कृष्णा सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। वही घटना को लेकर कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को जप्त कर लिया है। तथा मृतिका के परिजनों से फर्द बयान लिया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मुख्यमंत्री ने 5, देशरत्न मार्ग में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श किया

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत पहल : स्नेहलता कुशवाहा

error: