बिहार

पिकअप मे तहखाना बनाकर छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

फुलवारीशरीफ(न्यूज क्राइम 24): राजधानी पटना के गौरीचक थाना पुलिस ने पटना गया रोड में गुप्त सूचना मिलने पर एक पिकअप की तलाशी ली. पिकअप में तहखाना बनाकर उसमें छुपकर रखा हुआ भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड की बोतलें बरामद किया है. पुलिस ने पिकअप को जप्त करते हुए उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया . पुलिस को इस पिक अप से करीब 600 बोतल (छोटा बड़ा ) अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।

गौरीचक थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पटना गया रोड में अंग्रेजी शराब की डिलीवरी के लिए एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ले जाने की सूचना मिली बेलदारीचक के आगे मूसना पर के पास पुलिस टीम ने पटना गया नेशनल हाईवे पर वाहन जांच के दौरान एक पिकअप की तलाशी ली तो उसमें से शराब बरामद हो गया. गिरफ्तार पिक अप चालक साहिल उर्फ गुड्डू हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।

Related posts

राजधानी में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या!

छठ और सिंदूर पर भद्दा मजाक करने वाले कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR

AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर, स्वास्थ्य मंत्री निशांत का स्मार्ट एम्बुलेंस और डिजिटल बेड मैनेजमेंट पर जोर