बिहार

दूध के पैसे मांगने पर महिला होटल संचालिका पर गरम सब्जी फेंकी, गले से मंगलसूत्र और ₹15,000 लूटे

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक मानपुर बैरिया में स्थित रंजीत होटल की संचालिका रसमणि देवी पर पड़ोस की अस्मिता देवी और उसके बेटों ने हमला कर दिया. घटना उस वक्त हुई जब रसमणि देवी ने अस्मिता देवी से ₹4200 दूध का बकाया पैसा मांगा।

पैसे की मांग से बौखलाई अस्मिता देवी अपने दोनों बेटों पियुष और आयुष के साथ होटल पहुंची और गाली-गलौज करने लगी. विवाद बढ़ने पर उन्होंने होटल में रखी गरम सब्जी रसमणि देवी के शरीर पर फेंक दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गईं।

इसी दौरान हमलावरों ने रसमणि देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र और गल्ले मे रखे ₹15,000 नकद भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर पीड़िता ने गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: